Thursday, February 17, 2011

अब काली राते डराने लगी है

अब काली राते डराने लगी है

अब काली राते डराने लगी है ,
मेरे सोने की वज़ह न पूछो

गर महरूम हो अब तलक मेरे हाल -ए-दिल से
तो कम से कम मेरे रोने की वज़ह न पूछो

दिल नहीं लगता कही पर भी
कहाँ मिलेगा सुकून वो जगह न पूछो

सर से लेके पाव तक गुनाहों में ग़र्क हूँ
अब क्या मिलेगी इसकी सजा न पूछो

ज़रा नज़रे ऊंची करो मेरे पर कतरने वालो
पर अब मेरे उड़ने का ज़ज्बा न पूछो

बहुत हो चुका मज़ाक अब तक
और ख़ामोशी का राज़ न पूंछो

आर.के.सिंह इटावा