मशविरा मशहूर है आंसू छिपाने के लिए,
बांटता है वह ख़ुशी सारे ज़माने के लिए !!
घाव सबको मत दिखाओ लोग छिड़केंगे नमक,
कोई आयेगा नहीं मरहम लगाने के लिए !!
इस फरेवी दुनिया में महसूस होता है हमें,
काटते है सब यहाँ ना लगाने के लिए !!
मिल रहा था भीख में सिक्का मुझे सम्मान का
मैं नहीं तैयार था झुककर उठाने के लिए !!!!
आर.के सिंह इटावा >>>>>>>>