भारत में कितना अंधविष्वास और अज्ञानता है क्यों ऐसे ढ़ोंगी और लालची निरूला उर्फ जो अपने आप को निर्मल बाबा कहते हुए टीवी की दुनिया में प्रतिदिन करोड़ों रूपये खर्च करके भारत की गरीब जनता के आखों में धूल झोंककर उनके खून पसीने की कमाई को लूटकर अपने और अपने परिवार के ऊपर उड़ा रहा है क्यों टेलिवीजन के जरिये लोगों को लूट रहा है निर्मल ढ़ोंगी अगर भगवान की इतनी कृपा इनके उपर तो इस लालची कलयुगी राक्षस को करोड़ों अरबों रूपये की क्यों जरूरत ?
नाकामयाब व्यापारी निर्मल सिंह नरूला है जो खुद कभी व्यापार में कामयाब नहीं हो पाया लेकिन लोगो को व्यपार में कामयाब होने के नुक्से बता कर लुट लुट कर आज वो अरबोपति बन गया है
हिंदुत्व के नाम पर कोई भी उपलब्धि नहीं है , ज्ञान के नाम पर 10वि कक्षा का विद्यार्थी ज्याद गुणवान होगा , गीता , रामायण , वेद शायद ही कभी पढ़े हो ? श्लोक , मन्त्र , स्वस्तिवाचन कभी मुह से निकलते ही नहीं
किसी को कामयाब बनाने के तरीके भी महान है कोई बच्चा अगर पढाई में मन नहीं लगा पाता तो निर्मल सिंह उसको कहता है की चोकोलेट खाते हो , बच्चा कहता है हाँ , तो निर्मल सिंह हँस कर कहता है हा हा हा हा हा तो पढाई भी कर लिया करो
अरे ढोंगी ये कौन सा उपाय है ? खैर बाबजूद इसके भीड़ तंत्र में विश्वाश रखने वाली भारतीय जनता ढोंगी निर्मल बाबा के यंहा ३५०० रूपया का टिकट लेकर उसको देखने और उसकी कृपा पाने जाते है ,, जबकि यही लोग दरबाजे पर आये भिखारी को प्रेम से बैठा कर दो रोटी तक नहीं खिलाते और मांगने वाले को ऐसे दुत्कारते है जैसे उसका गरीब होना अपराध है , लेकिन यही लोग निर्मल सिंह के कहने पर उसके अकाउंट में हजारों रुपये ऐसे डलवाते है जैसे अपने माँ बाप को महीने का खर्च भेज रहे हो
यह बिकाऊ खबरिया चैनल के अलावा फेसबुक पर भी एक्टिव हो कर अपना धंदा चला रहा है
जिसके पास पैसा नहीं उस पर कृपा नहीं होती
यंहा निर्मल सिंह के अनुयायियों को कहना चाहूँगा की मूर्खों जिस भगवान् ने स्वयं तुम्हारा जीवन तुम्हारे कर्मों के आधार पर तय किया हो उसे निर्मल जैसे ढोंगी कैसे बदल सकते है ? फेसबुक पर निर्मल के अनुयायी 1,12,123 ( एक लाख बारह हज़ार एक सौ तेईस ) है

